Oscar 2023 से भारत के लिए आई अच्छी खबर, 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने जीता बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड

By: Pinki Mon, 13 Mar 2023 08:22:25

Oscar 2023 से भारत के लिए आई अच्छी खबर,  'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने जीता बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड

लॉस एंजलिस में हो रहे 95वें अकैडेमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स 2023 में भारत की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंजाल्विस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को खूब प्यार दिया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी दक्षिण भारत के कपल बोमन और बेली की है, जो एक रघु नाम के अनाथ छोटे हाथी की देखभाल करते हैं। इस फिल्म के जरिए इंसान और जानवरों के बीच की बाॅन्डिंग को दिखाया गया है।

बता दे, इसके अलावा भारतीय फिल्म RRR इतिहास रचने के लिए तैयार है। इस साल डायरेक्टर एसएस राजमौली की फिल्म RRR को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। इस कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने वाली RRR पहली भारतीय फिल्म है। इसके जीतने की उम्मीदें फैंस ने खूब लगाई हुई हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com